The Bare Truth

अचानक बजा मोबाइल अलर्ट, देशभर में मचा कौतूहल; सरकार बोली—घबराएं नहीं, ये था ट्रायल

02 May 2026  

अचानक बजा मोबाइल अलर्ट, देशभर में मचा कौतूहल; सरकार बोली—घबराएं नहीं, ये था ट्रायल

Share this post with:

शनिवार सुबह 11:45 बजे देशभर में कई मोबाइल फोन एक साथ सायरन जैसी तेज आवाज से गूंज उठे। स्क्रीन पर हिंदी और अंग्रेजी में चेतावनी संदेश फ्लैश हुआ, और सायरन बंद होने के बाद वही मैसेज ऑडियो में भी सुनाई दिया। अचानक आए इस अलर्ट से जहां कुछ लोग घबरा गए, वहीं कई लोग इसे लेकर असमंजस में रहे।

दरअसल, यह कोई आपात स्थिति नहीं थी, बल्कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा किया गया एक परीक्षण था। आपदा के समय आम लोगों तक त्वरित सूचना पहुंचाने की व्यवस्था को परखने के लिए 2 मई को ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का ट्रायल किया गया।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह महज एक तकनीकी परीक्षण है और इससे घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।
 
अचानक बजा मोबाइल अलर्ट, देशभर में मचा कौतूहल; सरकार बोली—घबराएं नहीं, ये था ट्रायल

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web